JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से, 21 से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

Share

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड की तिथि और जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

21 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

आयोग के मुताबिक, मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड व एटेंडेंस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि डाउनलोड में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं या आयोग के पूछताछ काउंटर से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

परीक्षा का कार्यक्रम

25 जुलाई 2026

  • प्रथम पाली (सुबह 10:00 – दोपहर 1:00) : पेपर-I
  • द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 – शाम 5:30) : पेपर-II

26 जुलाई 2026

  • प्रथम पाली (सुबह 10:00 – दोपहर 1:00) : पेपर-III
  • द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 – शाम 5:30) : पेपर-IV

27 जुलाई 2026

  • प्रथम पाली (सुबह 10:00 – दोपहर 1:00) : पेपर-V
  • द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 – शाम 5:30) : पेपर-VI

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक और आईरिस सत्यापन किया जाएगा। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक और द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

एडमिट कार्ड, एटेंडेंस शीट और प्रत्येक एटेंडेंस शीट के लिए चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना जरूरी है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग, पुस्तकें और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।

OMR शीट में सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे। गलत जानकारी देने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

आयोग की अपील

JPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा के दौरान सभी नियमों का पालन करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31