Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

JPSC परीक्षा विवाद गरमाया, अभ्यर्थियों के समर्थन में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन आज, 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता JPSC कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। JPSC कार्यालय और आसपास के इलाकों में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा की कमान संभालने के लिए DSP, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जयपाल सिंह स्टेडियम से निकलेगा मार्च

भाजपा कार्यकर्ता सुबह जयपाल सिंह स्टेडियम से मार्च निकालकर JPSC कार्यालय पहुंचेंगे। वहां धरना-प्रदर्शन के साथ आयोग का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए शहर के कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल को अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है।

परीक्षा में अनियमितता का आरोप

भाजपा और भाजयुमो का आरोप है कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। संगठन का कहना है कि इस विवाद के कारण हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पार्टी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिले।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी की है। पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था भंग न हो।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

JPSC घेराव को लेकर पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला पुलिस तक पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031