Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

JPSC ने जारी किया सिविल सेवा PT-2025 का परिणाम: 2,204 अभ्यर्थी सफल, jpsc.gov.in पर करें चेक

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची — झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JPSC PT) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 2,204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2025 को किया गया था।

हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद जारी हुआ रिजल्ट
झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक हटाए जाने के बाद आयोग ने आदेश के आलोक में परिणाम जारी किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

18 से 20 जुलाई तक होगी मुख्य परीक्षा
आयोग ने मुख्य (लिखित) परीक्षा की तिथियों की भी घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। तीनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 9 जुलाई 2025, शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परीक्षा शेड्यूल (मुख्य परीक्षा)

  • 18 जुलाई: पहली पाली — प्रथम पत्र, दूसरी पाली — द्वितीय पत्र
  • 19 जुलाई: पहली पाली — तृतीय पत्र, दूसरी पाली — चतुर्थ पत्र
  • 20 जुलाई: पहली पाली — पंचम पत्र, दूसरी पाली — षष्ठम पत्र

दस्तावेज जमा करना अनिवार्य
आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड प्रति और आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वअभिप्रमाणित प्रतियां 14 जुलाई 2025, शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दस्तावेज इस पते पर भेजने होंगे:
परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग, सर्कुलर रोड, रांची – 834001
(स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक/हाथों-हाथ)

त्रुटि सुधार का अधिकार सुरक्षित
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031