Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

JMM ने बैजनाथ राम को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया, झारखंड में सियासी हलचल तेज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 06 जून: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता बैजनाथ राम को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी प्रवक्ता ने किया ऐलान

JMM के प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बैजनाथ राम के नाम की औपचारिक घोषणा की। बैजनाथ राम पार्टी की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष हैं और अनुसूचित जाति वर्ग के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वे झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

8 जून को करेंगे नामांकन

बताया जा रहा है कि बैजनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

दूसरी सीट पर सस्पेंस बरकरार

हालांकि JMM ने अभी दूसरी राज्यसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कांग्रेस भी ठोक रही दावेदारी

राज्य में गठबंधन सरकार होने के कारण कांग्रेस भी एक सीट पर दावा कर रही है। कांग्रेस ने पहले ही प्रवण झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है और अपने हिस्से की सीट की मांग कर रही है।

भाजपा की रणनीति पर नजर

वहीं, भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि पार्टी सीधे उम्मीदवार उतारेगी या किसी निर्दलीय को समर्थन दे सकती है। उद्योगपति परिमल नाथवाणी का नाम भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सियासी समीकरण दिलचस्प

दो सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में झारखंड की राजनीति के समीकरण काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। JMM दोनों सीटों पर जीत की रणनीति बना रही है, जबकि गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है।

आने वाले दिनों में नामांकन और राजनीतिक रणनीतियों के साथ यह मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031