IND vs SA: साउथ अफ्रीका को 30 रनों से टीम इंडिया ने दी मात, 3-1 से जीता सीरीज

Share

भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 30 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में जहां टीम इंडिया के 232 रन के टारगेट में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कमाल की शुरुआत की तो वहीं भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी से इस मैच का रुख पलट दिया। टीम इंडिया की ओर से ऐसे कई खिलाड़ी रहे जिनके चलते इस मैच में जीत मिली।

जसप्रीत बुमराह का कमाल
इस मैच में जहां दोनों टीमों ने मिलकर 400 से ज्यादा रन बना दिए, वहां जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। बुमराह ने इस मैच में 4 ओवर के स्पैल में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। बुमराह ने इस मैच के रुख को पूरी तरह अपने दम पर पलट कर रख दिया।

वही पांचवें टी20 में हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी गजब की थी। हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 गेंद पर 63 रन की तगड़ी पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 5 दमदार छक्के शामिल थे। हार्दिक ने इस मैच में अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। आउट होने तक हार्दिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ आग उगलते रहे।

हार्दिक की ही तरह तिलक वर्मा ने भी इस मुकाबले में कमाल की पारी खेली। तिलक ने 5वें टी20 में 42 गेंद पर 73 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 1 करारा छक्का शामिल था। तिलक लगातार टी20 में टीम इंडिया के लिए तगड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा ही किया।

वरुण चक्रवर्ती ने लिए 4 विकेट
वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर दिखाया कि वे इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं। 5वें टी20 में वरुण ने भले ही अपने 4 ओवर में 53 रन दे दिए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने साउथ अफ्रीका के 4 तगड़े बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने लगातार दो गेंद पर एडेन मार्करम और डोनोवन फेरेरा का विकेट भी शामिल था।

इस सीरीज में पहली बार मैच खेलने उतरे संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। पारी की शुरुआत करने आए सैमसन ने 22 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने अभिषेक शर्मा (34) के साथ 5.4 ओवर में 63 रन जोड़ दिए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930