जाम से राहत की उम्मीद पर फिर ब्रेक, फ्लाईओवर उद्घाटन की तिथि बढ़ाने की मांग

Share

DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है, इस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कहा कि आज रांची की जनता को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली थी लेकिन मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर उद्घाटन टालने की मांग की है, यह जनता के हित में नहीं है।

उन्होंने आगे कहा इससे पहले भी उद्घाटन की तिथि एक बार बदली जा चुकी है, मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे जनहित को प्राथमिकता दें यह फ्लाईओवर रांची के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। रातू रोड फ्लाईओवर लंबे समय से निर्माणाधीन था और इसके पूरा होने से कोकर, हटिया, लालपुर जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031