Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

HIL दूसरा सीजन 28 दिसंबर से, झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी घरेलू दर्शकों का दिल जीतने को तैयार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। हीरो महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का दूसरा सीजन 28 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस लीग में रांची रॉयल्स की ओर से झारखंड की दो उभरती सितारा खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए दर्शकों को रोमांचित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग ने वर्ष 2021 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और इसके बाद से दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। संगीता अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 गोल दाग चुकी हैं, जबकि ब्यूटी ने 6 गोल कर टीम के लिए अहम योगदान दिया है। अब दोनों खिलाड़ी अपने घरेलू फ्रेंचाइज़ी रांची रॉयल्स के साथ हीरो एचआईएल में नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अभियान को लेकर उत्साहित संगीता कुमारी 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “अपने घरेलू मैदान पर खेलना गर्व की बात है। रांची में खेलना हमेशा खास होता है और अब जब मैं रांची रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रही हूं तो यह और भी खास है। यहां के दर्शक हॉकी को बेहद पसंद करते हैं, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। मेरे लिए यह इसलिए भी खास होगा क्योंकि मेरा परिवार भी मुझे खेलते देखने आएगा।”

युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए संगीता ने कहा, “युवा खिलाड़ियों को अपने खेल का आनंद लेना चाहिए। यही सबसे अहम बात है। उन्हें अपनी तकनीक और कौशल पर भरोसा रखना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए।” संगीता ने कहा, “विदेशी खिलाड़ियों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है और वे भी हमसे कई बातें सीखते हैं। हम उनसे बारीकियां समझने की कोशिश करते हैं और नई स्किल्स सीखते हैं।”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची रॉयल्स की ओर से अर्जेंटीना की अनुभवी खिलाड़ी अगुस्टीना अल्बर्टारियो और अगोस्टिना अलोंसो भी खेलेंगी, जिन्होंने 2022 टोक्यो ओलंपिक में रजत और 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इन खिलाड़ियों को लेकर संगीता ने कहा, “अर्जेंटीना की खिलाड़ी काफी अनुभवी हैं। अगुस्टीना और अगोस्टिना के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और उनके साथ खेलना मेरे लिए रोमांचक होगा।”

ब्यूटी डुंगडुंग ने भी घरेलू फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “जब भी रांची में मैच होता है, स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहता है। यहां हॉकी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। यह हमारा घरेलू मैदान है और हम जीत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।” मिडफील्डर ब्यूटी डुंगडुंग ने हीरो एचआईएल के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह लीग युवा खिलाड़ियों को दुनिया के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का सुनहरा मौका देती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा, “कई बार जूनियर खिलाड़ी सोचते रहते हैं कि सीनियर टीम में खेलने का मौका कब मिलेगा। यह लीग उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मंच देती है। जब शीर्ष स्तर पर मानक ऊंचे होंगे, तो जमीनी स्तर पर भी इसका असर जरूर दिखेगा।” उन्होंने आगे कहा, “महिला हॉकी लगातार आगे बढ़ रही है और हम इसे और ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। हीरो एचआईएल जूनियर और राज्य स्तर की खिलाड़ियों के लिए भी बेहतरीन मंच है। उन्हें महिला और पुरुष दोनों मुकाबलों को देखकर सीखने का मौका मिलता है।”

ब्यूटी ने कहा, “शुरुआत में हम विदेशी खिलाड़ियों से बात करने में थोड़े झिझकते थे, लेकिन अब बिना हिचक उनसे सलाह लेते हैं। जब किसी स्किल को सही से नहीं कर पाते या मौके को भुना नहीं पाते, तो उनसे सुझाव मांगते हैं और वे खुशी से मदद करते हैं।” ब्यूटी ने जोड़ा, “वे हमसे उम्र और अनुभव में आगे हैं। उनसे जितनी ज्यादा बातचीत होगी, उतना ही हमें सीखने को मिलेगा।”

टीम में साक्षी राणा और कनिका सिवाच जैसी युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में चिली में आयोजित जूनियर महिला विश्व कप में हिस्सा लिया था। हीरो महिला हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत 28 दिसंबर से होगी, जिसमें मेजबान रांची रॉयल्स अपने पहले मुकाबले में एसजी पाइपर्स का सामना करेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31