Hemant Soren का पीएम मोदी पर हमला, बोले – “देश की अर्थव्यवस्था संभाल नहीं पा रहे”

Share

HEC बंद होने का मुद्दा उठाया, कहा – “असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा”

Ranchi: रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

डेमोग्राफी बदलाव को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि घुसपैठ जैसे मुद्दों पर नजर रखना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, राज्य सरकार की नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बेवजह के मुद्दों को उछालकर देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पहले भी डिटेंशन सेंटर बनाए गए थे, लेकिन असली मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दुनिया के कई देश भारत को सस्ते दामों पर तेल देने को तैयार हैं, लेकिन केंद्र सरकार तेल लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है, जबकि बीजेपी सिर्फ राजनीतिक एजेंडा चलाने में लगी हुई है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि “विश्वगुरु बनने की बात करने वाले लोग आज देश की अर्थव्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं।”

HEC मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बड़े-बड़े कारखाने बंद किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि Heavy Engineering Corporation जैसे संस्थान बंद हो गए, लेकिन उस पर सवाल नहीं पूछे जा रहे, जबकि देश में फालतू मुद्दों पर बहस चलाई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31