Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गढ़वा को मिली 2460 करोड़ की सौगात, गडकरी ने दी सड़क विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DESK : गढ़वा की धरती बुधवार को विकास की नई इबारत लिखते हुए मुस्कुराई,मौसम सुहावना था और आसमान भी साफ मानो खुद भी इस ऐतिहासिक मौके का गवाह बनना चाहता हो। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जिले को 2460 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी, इस दौरान उन्होंने रेहला फोरलेन का उद्घाटन किया और दो अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इस खास मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम और भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहे। सभी नेताओं के चेहरों पर एक ही विश्वास साफ दिखा गढ़वा अब विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेगा। गढ़वा दौरे से पहले नितिन गडकरी का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद गडकरी सीधे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास पहुंचे और उन्हें श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया, इस भावपूर्ण क्षण ने यह स्पष्ट कर दिया कि विकास की राह पर बढ़ते कदम भी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना नहीं भूलते।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930