Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, सात साल से थे जेल में बंद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DHANBAD : झरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हत्या के एक मामले में जमानत दे दी है। संजीव सिंह पिछले सात वर्षों से जेल में बंद थे।

इससे पहले निचली अदालत और झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने देश की सर्वोच्च अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जहां से उन्हें यह राहत मिली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गौरतलब है कि संजीव सिंह पर अपने ही चचेरे भाई और कांग्रेस नेता नीरज सिंह की हत्या का आरोप है। यह मामला झारखंड की राजनीति में काफी चर्चित रहा है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संजीव सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031