ED की बड़ी कार्रवाई: अंबा प्रसाद से जुड़े 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज

Share

RANCHI : झारखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची, बड़कागांव और हजारीबाग समेत कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक एक टीम रांची के किशोरगंज इलाके में अंबा प्रसाद के एक करीबी के आवास पर पहुंची है, जबकि अन्य टीमें बड़कागांव और हजारीबाग के विभिन्न ठिकानों की तलाशी ले रही हैं। यह कार्रवाई आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी ईडी ने अंबा प्रसाद उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव तथा परिवार के अन्य सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की थी, उस दौरान हजारीबाग और आसपास के कुल 17 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया था जिसमें से करीब 20 लाख रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे। सूत्रों की मानें तो यह मामला कीमती लीज जमीनों पर अवैध कब्जे और अवैध लेनदेन से जुड़ा हुआ है, प्रवर्तन निदेशालय ने अंबा प्रसाद और उनके पिता के खिलाफ ईसीआईआर (ECIR) दर्ज कर रखा है। इससे पहले भी रांची, हजारीबाग और मुंबई के कई ठिकानों पर ईडी की टीमें छापेमारी कर चुकी हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031