सेल्फी लेने के दौरान जोन्हा फॉल में बहे डीपीएस स्कूल के शिक्षक, तलाश जारी

Share

DESK : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रांची समेत आसपास के इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच जोन्हा फॉल में एक दुखद हादसा सामने आया है। डीपीएस रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष (40 वर्ष) सेल्फी लेते वक्त झरने में गिरकर तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद से उनका शव अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है।

तीन शिक्षक साथ पहुंचे थे जोन्हा फॉल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माइकल घोष अपने दो सहकर्मियों पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक समद के साथ कार (यूपी 14 सीएम-1020) से जोन्हा फॉल घूमने आए थे। तीनों झरने के ऊपरी हिस्से तक चले गए थे, जहां पानी का बहाव बेहद तेज होता है। प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेते हुए माइकल सेल्फी लेने झरने के किनारे तक पहुंच गए। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी की तेज धार में बह गए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930