सीएम नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: पत्रकारों की पेंशन अब ₹15,000, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

Share

PATNA : बिहार सरकार ने पत्रकारों के हित में एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम है, और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पत्रकार पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे किसी पत्रकार की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके आश्रित पति या पत्नी को पूर्व में मिल रही ₹3,000 मासिक पेंशन की राशि अब बढ़ाकर ₹10,000 कर दी जाएगी, यह पेंशन जीवनभर दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारों की सामाजिक और लोकतांत्रिक विकास में अहम भूमिका होती है। राज्य सरकार उनकी सुविधाओं का लगातार ध्यान रख रही है ताकि वे निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें और सेवा-निवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930