CM सम्राट चौधरी का आज का व्यस्त कार्यक्रम, इको टूरिज्म से लेकर सीतामढ़ी महोत्सव तक कई अहम कार्यक्रम

Share

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में इको टूरिज्म को लेकर अहम समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राज्य में पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

दोपहर 2:10 बजे सीएम सचिवालय से Jay Prakash Narayan International Airport के लिए रवाना होंगे और 2:20 बजे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए उड़ान भरेंगे।

करीब 3:00 बजे पुनौराधाम पहुंचकर मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे सीतामढ़ी महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम 4:10 बजे कार्यक्रम स्थल से श्रीराम जानकी मठ, राघोपुर बखरी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 4:15 बजे शिलापूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद 4:35 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होकर 4:40 बजे पटना के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 5:30 बजे पटना स्थित आवास पर आगमन निर्धारित है।

आज का यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कार्यक्रमों का अहम मिश्रण माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930