पटना मेट्रो उद्घाटन की तारीख में बदलाव, अब इस तारीख से शुरू होगी सेवा..शुरुआत में सिर्फ तीन स्टेशन होंगे संचालित

Share

DESK : पटना मेट्रो को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, पहले स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अब इस उद्घाटन को कुछ दिन आगे बढ़ा दिया गया है। नई तारीख 23 अगस्त 2025 तय की गई है, पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) और परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी कि तकनीकी और परिचालन से जुड़ी कुछ तैयारियों को अंतिम रूप देने में थोड़ा और समय लग रहा है जिससे उद्घाटन की तारीख को कुछ दिनों के लिए टालना पड़ा है।

हालांकि पहले चरण में पाँच स्टेशनों से मेट्रो संचालन की योजना थी, लेकिन अब शुरुआती चरण में केवल तीन स्टेशनों से ही मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। इन स्टेशनों के नाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये वही स्टेशन होंगे जो मेट्रो डिपो के सबसे करीब स्थित हैं और जहां काम लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा, परिचालन की स्थिरता और प्रारंभिक दिनों में भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मेट्रो परियोजना में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में बैरिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो डिपो तक का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी सुविधाएं लगभग तैयार हो चुकी हैं और परियोजना अपने अंतिम चरण में है। पटना मेट्रो परियोजना बिहार की राजधानी के लिए एक महत्वाकांक्षी शहरी परिवहन योजना है जिसका उद्देश्य शहर में ट्रैफिक जाम को कम करना और नागरिकों को एक सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन विकल्प प्रदान करना है।

PMRC के अधिकारियों का कहना है कि शेष स्टेशनों का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है और उन्हें जल्द ही यात्रियों के लिए खोला जाएगा। पटना के लोगों को इस बहुप्रतीक्षित मेट्रो सेवा की शुरुआत का लंबे समय से इंतजार था और अब वह दिन दूर नहीं है जब राजधानी की सड़कों पर मेट्रो रेल दौड़ती नजर आएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031