Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Breaking: बिहार के राजगीर में 4 जैन पर्यटकों के शव सदिग्ध अवस्था में बरामद, पुरे इलाके में हड़कंप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

राजगीर। बिहार के नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे से शुक्रवार को चार लोगों के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। चारों पर्यटक बेंगलुरु से आए थे और धार्मिक यात्रा पर थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है और धर्मशाला और आस-पास के इलाकों को सील कर दिया गया है। चारों पर्यटक जैन धर्म के अनुयायी थे और धार्मिक यात्रा पर 31 जनवरी को राजगीर आए थे। धर्मशाला के रिकॉर्ड के अनुसार 2 फरवरी तक उन्हें परिसर में देखा गया, इसके बाद से कमरा नहीं खुला। लंबे समय तक दरवाजा बंद रहने और बदबू आने पर धर्मशाला प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धर्मशाला इंचार्ज मुकेश जैन ने बताया कि चारों पर्यटकों ने नेपाल घूमने के बाद राजगीर आने की बात कही थी। एक व्यक्ति ने आधार कार्ड दिया था, जिसमें नाम जीआर नाग प्रसाद और पता बेंगलुरु दर्ज है। अन्य तीन लोगों के पहचान पत्र नहीं मिले हैं। पुलिस मृतकों की पूरी पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि खंगाल रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तत्काल कमरे को सील कर दिया।

डीएसपी राजगीर, थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। कमरे से मिले साक्ष्यों, फंदे की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ये सभी पर्यटक नेपाल से घूमते हुए राजगीर पहुंचे थे। उसके बाद पावापुरी जाने का प्लान था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी साफ-साफ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930