Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

BPSC TRE-4 को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का हंगामा, छात्र नेता खुशबू पाठक समेत कई हिरासत में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

टीआरई-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, पुलिस की कड़ी निगरानी

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना में अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कई छात्र नेताओं और अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सबसे पहले छात्र नेता खुशबू पाठक को बिहटा में रोककर हिरासत में लिया गया। वह आरा से पटना प्रदर्शन में शामिल होने आ रही थीं। इसके बाद पीयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे रिंकल यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

50 से अधिक छात्र नेता और अभ्यर्थी हिरासत में

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का दावा है कि अब तक 50 से अधिक छात्र नेताओं और अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया जा चुका है। कई लोगों को अलग-अलग थानों में बैठाकर रखा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अभ्यर्थियों ने छात्र नेता दिलीप कुमार की रिहाई की भी मांग की है।

पटना कॉलेज के बाहर जुटी भीड़

पटना कॉलेज के पास बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे, लेकिन प्रशासन ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शिक्षक अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार न तो बहाली करना चाहती है और न ही बहाली की मांग को लेकर आंदोलन करने देना चाहती है।

शिक्षा मंत्री ने की संयम रखने की अपील

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है और जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग साजिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी।

“ढाई साल से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी”

छात्र नेता बिकेश भट्ट ने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद खाली हैं, लेकिन बहाली प्रक्रिया लगातार टलती जा रही है।

उन्होंने बताया कि TRE-4 का इंतजार अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से कर रहे हैं। अगस्त 2025 में परीक्षा कराने की घोषणा भी हुई थी और 25 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक आयोग ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।

8 मई को भी हुआ था प्रदर्शन

इससे पहले 8 मई को भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमें कई छात्र घायल हुए थे। आंदोलन के दौरान छात्र नेता दिलीप समेत चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभ्यर्थियों का कहना है कि यह शिक्षक बहाली को लेकर उनका 10वां आंदोलन है।

46,882 पदों पर होनी है बहाली

TRE-4 के तहत बिहार में कुल 46,882 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रस्तावित है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के लिए 10,778, मध्य विद्यालयों के लिए 8,583, माध्यमिक विद्यालयों के लिए 9,082 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 16,774 पद शामिल हैं।

संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित हो सकती है, हालांकि आयोग की ओर से अभी तक आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031