भाजपा नेता सुरेश प्रसाद चौरसिया ने समर्थकों संग थामा राजद का दामन, डॉ. तनवीर हसन की मौजूदगी में हुए शामिल

Share

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को आज एक और सियासी बढ़त मिली जब भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश प्रसाद चौरसिया ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल और संजय यादव भी उपस्थित रहे। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए डॉ. तनवीर हसन ने सभी को सदस्यता रसीद के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जीवनी गोपालगंज से रायसीना पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह पार्टी की जनहितकारी नीतियों और तेजस्वी यादव की सकारात्मक राजनीति का ही नतीजा है कि दूसरे दलों के नेता राजद से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन ने कहा आज देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश हो रही है।

हमें ऐसी ताकतों का डटकर मुकाबला करना होगा और लालू जी के विचारों व तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के 17 महीनों के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, सिंचाई और आईटी जैसे क्षेत्रों में विकास की जो मजबूत नींव रखी, वह बिहार में सकारात्मक बदलाव की ओर बड़ा कदम है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031