स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 14 जुलाई को राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे झारखंड कांग्रेस के विधायक और मंत्री

Share

RANCHI : 14 जुलाई को झारखंड कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समुद्र है, चुनाव जीतने के बाद सभी विधायक राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर पाए थे ऐसे में हमने आग्रह किया था जिस पर राहुल गांधी ने समय दिया है। उन्होंने आगे कहा सभी मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष सभी लोग मिलकर दिल्ली जाएंगे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस पार्टी में विधायकों की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री अंसारी ने कहा ऐसी कोई बात नहीं है, कल की बैठक में सभी विधायकों से बातचीत हुई। सभी विधायक संतुष्ट नजर आए हमारे प्रभारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी बात हो, वह उचित मंच और बंद कमरे में होनी चाहिए मीडिया में बोलकर नहीं। भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा अगर कोई बात मीडिया में बोली जाती है, तो भाजपा वाले तो तैयार बैठे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं होता, जैसे ही कुछ मिला लपक लेते हैं और भाजपा कुछ नहीं करेगी करना हमें ही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30