जनसुनवाई में बड़ा सुरक्षात्मक फेल, दिल्ली की सीएम को थप्पड़ मारने वाला कौन?

Share

DELHI : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री अपने कैंप ऑफिस में लोगों की समस्याएं सुन रही थीं, हमलावर की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई है, जो खुद को राजकोट, गुजरात का निवासी बता रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने मुख्यमंत्री के पास पहुंचते ही जोर से चिल्लाया, थप्पड़ मारा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

घटना के बाद सीएम आवास में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी कोर्ट केस का जिक्र कर रहा था, हालांकि हमले की मोटिव अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमले के बाद सीएम आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किस तरह सुरक्षा घेरे को पार कर मुख्यमंत्री के इतने नजदीक तक पहुंच गया।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा की है, उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आवास पहुंच रहे हैं और डॉक्टरों की टीम सीएम की मेडिकल जांच कर रही है। आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया लोकतंत्र में विरोध की जगह हो सकती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031