AAP को झटका: राघव चड्ढा भाजपा में शामिल, दो तिहाई सांसदों के साथ होने का किया दावा, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

Share

–AAP के 7 सांसदों के जाने से सियासी हलचल तेज, केजरीवाल-मान ने साधा निशाना

नई दिल्ली। राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। पार्टी में शामिल होने के बाद नितिन नवीन ने उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

7 सांसदों के साथ आने का दावा

राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ राज्यसभा के कई सांसदों ने भी AAP छोड़ दी है। इनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी और राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल बताए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वह “गलत पार्टी में सही इंसान” थे और अब देशहित में काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।

‘भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी AAP’

राघव चड्ढा ने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने मेहनत से खड़ा किया, वह अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है।

उन्होंने कहा कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट का करियर छोड़कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने के साथ राजनीति में आए थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं।

मोदी नेतृत्व पर जताया भरोसा

भाजपा में शामिल होने के बाद चड्ढा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में लिए गए फैसलों पर जनता ने बार-बार भरोसा जताया है।

केजरीवाल और मान का पलटवार

इस घटनाक्रम के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने इसे पंजाबियों को दिया गया “धक्का” बताया, जबकि भगवंत मान ने कहा कि भाजपा हमेशा से पंजाब विरोधी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेता अपनी “जान बचाने” के लिए पार्टी छोड़ रहे हैं, लेकिन व्यक्ति से बड़ी पार्टी होती है।

AAP को बड़ा झटका

राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे प्रमुख नेताओं के पार्टी छोड़ने से AAP को बड़ा झटका लगा है। इससे राज्यसभा में पार्टी की स्थिति कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930