Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

श्रद्धालुओं से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DEHRADUN : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में रविवार सुबह एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जा रहे आर्यन एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ, जहां हेलीकॉप्टर में आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए सुबह करीब 5:30 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में ही वह गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी को इस हादसे की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चारधाम हेली सेवा पर तत्काल रोक
लगातार हो रहे हेलीकॉप्टर हादसों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने हेली सेवाओं की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी (SOP) तैयार की जाए। इसमें तकनीकी जांच, उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी और पायलट्स की विशेषज्ञता जैसे सभी पहलुओं को अनिवार्य किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हाई लेवल कमिटी करेगी जांच
मुख्यमंत्री ने राज्य में पूर्व में हुई सभी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की गहन जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति को आज के हादसे की भी विस्तृत जांच करने को कहा है। यह समिति प्रत्येक दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर दोषियों की पहचान करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति करेगी।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले 8 मई को गंगोत्री धाम के रास्ते एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें छह लोगों की जान गई थी। वहीं 7 जून को केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

DGCA की रिपोर्ट ने खोली पोल
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की हालिया रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, हेलीपैड्स की स्थिति रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसी भीड़भाड़ वाली है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। DGCA ने इस आधार पर उड़ानों में 35 फीसदी की कटौती के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री की प्रार्थना
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की दुखद खबर मिली है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। मैं बाबा केदार से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31