झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 घोषित, 95.62% छात्र पास..देव तिवारी ने किया टॉप

Share

DESK : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 95.62% छात्र पास हुए हैं। जैक द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, खूंटी जिला 99.53% के साथ पहले स्थान पर रहा है, जबकि सिमडेगा और हजारीबाग क्रमशः 99.13% और 98.55% के पास प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।

साहिबगंज के देव तिवारी ने 500 में से 481 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। देव तिवारी जेके हाई स्कूल राजमहल का छात्र है। उनकी सफलता ने न केवल जिले का बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।

रिजल्ट देखने के लिए लिंक सक्रिय

झारखंड बोर्ड के 12वीं आर्ट्स रिजल्ट का लिंक दोपहर 2:15 बजे से एक्टिव कर दिया गया था। जो छात्र इस साल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [jacresults.com](http://jacresults.com) पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इस शानदार परिणाम के लिए सभी सफल विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930