वाराणसी। वाराणसी में रामनगर निवासी अनूप गुप्ता की शिकायत पर साइबर सेल वाराणसी के निरीक्षक उदयवीर सिंह और उनकी टीम ने पश्चिम बंगाल के दो बड़े जालसाजों नागेश्वर मंडल और अक्षय मंडल को गिरफ्तार किया है। दोनों जालसाज मूलरूप से झारखंड के जामताड़ा के रहने वाले हैं और पीड़ित से आठ लाख 38 हजार करीब की ठगी किए हैं।
निरीक्षक उदयवीर ने बताया कि वर्तमान समय में झारखंड के जामताड़ा स्थान से साइबर फ्रॉड के तार से जुड़ते जा रहे हैं। नया मामला में भी गिरफ्तार हुए दोनों जालसाजों का मूल पता जामताड़ा ही है, उन्हें सर्विलांस सेल की मदद से पश्चिम बंगाल के अंडाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। दोनों जालसाज के पास से 6 मोबाइल, 9 एंड्रॉयड मोबाइल और एक लाख 52 हजार रुपए बरामद हुए हैं।
Post Views: 5





