Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूर्वी चंपारण में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर असहाय, निराश्रित एवं नि:शक्त महिलाओं को किया गया सम्मानित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी चंपारण। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल से जुड़े लायंस क्लब रक्सौल (भारत) और वीरगंज (नेपाल) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शहर के बाईपास रोड स्थित माहेर ममता निवास में आवासित असहाय, निराश्रित एवं नि:शक्त महिलाओं के साथ सम्मानपूर्वक महिला दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लायन बिमल सर्राफ, लायन मोहम्मद निजामुद्दीन, लायन डॉ सुशील सिंह, लायन पिया सिंह, लायन प्रभात आनंद, लायन प्रसिद्धि आनंद, थाना प्रभारी हरैया किशन पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अवसर पर लायंस क्लब रक्सौल की ओर से महिलाओं के बीच वस्त्र एवं पौष्टिक अल्पाहार वितरित किया गया, जबकि नेपाल के बीरगंज स्थित लायंस क्लब ऑफ सेस्मी एकेडमी द्वारा आटा, चावल, आलू, प्याज सहित अन्य गृहपयोगी खाद्य सामग्री प्रदान कर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष लायन बिमल कुमार सर्राफ, लायन मोहम्मद निजामुद्दीन एवं लायन डॉ सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं और इस संयुक्त आयोजन के माध्यम से दोनों देशों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को और सुदृढ़ करने के साथ एक नया आयाम प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लायंस क्लब ऑफ सेस्मी एकेडमी, बीरगंज (नेपाल) की अध्यक्षा लायन पिया सिंह ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा ही सच्ची मानवता है। महिला दिवस के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच सहयोग और सम्मान का यह प्रयास प्रेरणादायक है।मौके पर माहेर ममता निवास के परियोजना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, लेखापाल सुप्रिया बोदरा, चालक छोटे लाल माली के साथ हरैया थाना के पुलिस बल की भी मौजूदगी रही।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930