Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम हेमंत सोरेन से बीएयू के कुलपति और जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई महत्वपूर्ण मुलाकातें हुईं। इस दौरान बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को आगामी 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, कृषि अनुसंधान और किसानों के हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की भी जानकारी दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिगंबर जैन पंचायत रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को रखा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री आवास में हुई इन मुलाकातों के दौरान राज्य के विकास, कृषि उन्नयन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930