Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ममता बनर्जी का भाजपा पर वार, कहा– बंगाल को कमजोर किया तो दिल्ली सरकार गिरा देंगे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को धर्मतला के मेट्रो चैनल पर जारी अपने धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंगाल को कमजोर करने की कोशिश की गई तो दिल्ली की सरकार गिरा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा सावधान रहे। वोट काटकर बंगाल को विभाजित नहीं किया जा सकता। बंगाल लड़ रहा है और लड़ना जानता है। ज्यादा कुछ किया तो दिल्ली की सरकार गिरा देंगे।”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धरना मंच से उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। ममता ने कहा कि कई लोगों को पद से हटाने या दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है।

मुख्यमंत्री ने हाल में राज्यपाल को हटाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले राज्यपाल को बदलने का निर्णय समझ से परे है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे लोग अहंकार में हैं और सत्ता सहयोगी दलों के सहारे चल रही है। खासतौर पर चंद्रबाबू नायडू का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि चंद्रबाबू की दया पर सरकार चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता के मुद्दों पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

धरना मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के नेता अजीत पवार का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस मामले में उन्होंने पहले निष्पक्ष जांच की मांग की थी, वह अब सही साबित हो रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री का यह धरना चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के विरोध में शुरू किया गया है और राजनीतिक हलकों में इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार को शुरू हुआ यह धरना शनिवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930