युद्ध संकट के बीच राहत की पहल, विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का अभियान तेज, यूएई से भारतीयों की वापसी तेज

Share

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष सेवा 3 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसके तहत यूएई के फूजैरा से भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए फुजैरा से चार विशेष उड़ानों का संचालन कर रही है, इनमें से दो उड़ानें मुंबई के लिए संचालित की जाएंगी। स्पाइसजेट ने कहा कि वह 3 मार्च को और अगले कुछ दिनों के लिए फुजैराह को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि से जोड़ने के लिए चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट 4 मार्च से फूजैरा-दिल्ली और फूजैरा -मुंबई की अपनी निर्धारित उड़ानें फिर से शुरू करेगी। इसके साथ ही एयरलाइन यात्रियों की आवश्यकताओं और नियामक अनुमोदनों के अधीन, अधिक विशेष उड़ानें संचालित करने की संभावना का भी पता लगा रही है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031