झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा कदम: जनता कल्याण के लिये 17 जनहित योजनाओं का किया शुभारंभ

Share

जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को नारायणपुर प्रखंड परिसर में जिला योजना असंबंधित (अनटाइड) निधि के तहत 17 जनकल्याणकारी योजनाओं का एक साथ ऑनलाइन शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि जामताड़ा जिले को पहले अनटाइड फंड के तहत दो करोड़ रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 12 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस राशि को 24 करोड़ रुपये तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जिले में विकास कार्यों को और गति मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने नारायणपुर में हाई-टेक अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की दिशा में भी प्रयास जारी है, जिससे प्रशासनिक सुविधा और विकास को मजबूती मिलेगी।

डॉ. अंसारी ने बताया कि बजट सत्र के कारण अलग-अलग गांवों में जाकर योजनाओं का शिलान्यास करना संभव नहीं था। विकास कार्यों में विलंब न हो, इसलिए सामूहिक रूप से ऑनलाइन आधारशिला रखी गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि सत्र समाप्त होने के बाद क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इन 17 योजनाओं में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, सामुदायिक आधारभूत संरचना तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31