टी20 विश्व कप: टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत, 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Share

भारतीय टीम ने रविवार को टी20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप के समीफाइनल में जगह बना ली है।भारत की जीत में संजू सैमसन सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने इस मुकाबले मे 97 रनों की पारी खेली।  भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया है। भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 195 रन बनाये। इसके जवाब में भारत ने चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला पांच मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

वेस्टइंडीज से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन को भी जेसन होल्डर ने महज 10 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 41 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया की पारी को संजू सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। सूर्या 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, संजू सैमसन ने एक छोर से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 15 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद जेसन होल्डर का शिकार बने। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। संजू एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग में संजू ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

टूर्नामेंट के सुपर 8 मुकाबलों में भारत और वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। जबकि दोनों टीमें जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब रहीं थी। 

वेस्टइंडीज की पारी

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (40) और शाई होप (32) ने 68 रन की पहले विकेट की साझेदारी की। होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। बुमराह ने शिमरन हेटमायर (27) और रोस्टन चेज (40) को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड को आउट किया। इसके बाद पॉवेल और होल्डर के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद में 34 और जेसन होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाे। भारत के लिए बुमराह ने तीन, हार्दिक और वरुण को एक एक सफलता मिली।

16वें ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 24 रन बटोरे, जोकि पारी का सबसे मंहगा ओवर बन गया है। पॉवेल ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया।

हार्दिक पांड्या ने शेरफेन रदरफोर्ड को किया आउट

हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उन्होंने 9 गेंद में 14 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने, आखिरी गेंद पर होल्डर ने छक्का ठोका।

बुमराह ने वेस्टइंडीज को दिए डबल झटके

12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिमरन हेटमायर और रोस्टन चेज को पवेलियन का रास्ता दिखाकर एक ही ओवर में दो विकेट निकाले। बुमराह के इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। अक्षर पटेल ने 13वें ओवर में 10 रन खर्च किए। वरुण चक्रवर्ती के ओवर में भारत ने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर कॉल होने की वजह से रोवमैन पॉवेल एलबीडब्ल्यू होने से बचे। 14वें ओवर में 6 रन बने।

नौवें ओवर में भारत को मिली पहली सफलता

रोस्टन चेज और शाई होप ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 11 रन दिए। आठवें ओवर में अक्षर पटेल के खिलाफ 10 रन बने। नौवें ओवर में सूर्यकुमार ने वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमाई और उन्होंने शाई होप को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। 10वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 12 रन दिए। इस ओवर में तीन वाइड आई। 11वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ हेटमायर ने चौका और छक्का लगाया। इस ओवर में 17 रन बने।

पावरप्ले में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 45 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में सिर्फ एक तीन रन बनाया है। अर्शदीप सिंह ने कसी हुई गेंदबाजी की और ज्यादा रन नहीं दिए। दूसरे ओवर में हार्दिक पांड्या के खिलाफ होप ने छक्का लगाया। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो चौके दिए। इसी ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने रन आउट करने का मौका गंवा दिया। अर्शदीप ने तीसरे ओवर में 10 रन दिए। अक्षर पटेल ने चौथा ओवर किया और सिर्फ पांच रन दिए। बुमराह के ओवर में अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज का कैच छोड़ा। इस ओवर में 7 रन बने। छठे ओवर में अक्षर पटेल ने 10 रन लुटाए।

भारत ने जीता टॉस

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि वेस्टइंडीज टीम में ब्रेंडन किंग की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि वेस्टइंडीज टीम में ब्रेंडन किंग की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31