Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने सन्नी उरांव को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई

अध्यक्ष पद पर विजय हासिल करने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक भेंट थी। नगर निकाय चुनाव में चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर विजयी हुए सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने चक्रधरपुर के समग्र विकास में नवनिर्वाचित अध्यक्ष की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं में अपेक्षित सुधार होगा।

मुलाकात के दौरान सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और चक्रधरपुर क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31