Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम नीतीश कुमार ने पटना के बांस घाट विद्युत शवदाह गृह एवं संपर्क सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी पटना के बांस घाट क्षेत्र स्थित विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण कर वहां की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन अत्याधुनिक शवदाह गृह परिसर के कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। यह संपर्क सड़क नेहरू पथ (बेली रोड) के आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ होते हुए बांस घाट के रास्ते जेपी गंगा पथ से जोड़ी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बांस घाट स्थित शवदाह गृह परिसर का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने मंदिरी नाला परियोजना के अंतर्गत बन रही दो-लेन सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के पूर्ण होने से नेहरू पथ और जेपी गंगा पथ के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे शहरवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और यातायात दबाव भी कम होगा।

निरीक्षण के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक तथा बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उपस्थित रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930