आबकारी नीति मामले में बरी होते ही केजरीवाल बोले- झूठे आरोपों के खिलाफ सच की हुई जीत

Share

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपितों को बरी कर दिया है।

अदालत के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल पत्रकारों से संबोधित करते हुए भावुक हो गए और कहा कि सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा, “मैं भ्रष्ट नहीं हूं। अदालत ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं।”

सिसोदिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक बार फिर अपने संविधान और बीआर अंबेडकर पर गर्व है, जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया। सत्य की एक बार फिर जीत हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। ‘आआपा’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी।

आआपा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कहा कि अदालत ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया, ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है। जिसने साजिश रच कर केजरीवाल और सिसोदिया को बदनाम किया।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन पूरी ईमानदारी से जिया है, उनका एक ही लक्ष्य है कि भारत खूब तरक्की करे। लेकिन इन लोगों ने सत्ता के लालच में हमारे ऊपर तमाम झूठे आरोप लगाए, केजरीवाल और उनके साथियों को बदनाम और परेशान किया। इस मुश्किल समय में जिन लोगों ने हमारा साथ दिया, मैं उनका धन्यवाद करती हूं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930