पश्चिम बंगाल में तेज भूकंप के झटकों से दहला पूरा राज्य, कोलकाता समेत कई जिलों में दहशत

Share

कोलकाता: शुक्रवार दोपहर एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से समूचा बंगाल दहल उठा। दोपहर करीब 1:20 बजे कोलकाता और आसपास के जिलों में जोरदार झटके महसूस किए गए। अचानक आए भूकंप से दहशत फैल गई और लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। लोगों का कहना है कि इस तरह का तीव्र कंपन उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 से 5 के बीच रही। वहीं, कई मोबाइल अलर्ट में इसकी तीव्रता पांच बताई गई। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों का अनुभव किया। भूकंप का असर लगभग एक मिनट तक महसूस किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह भूकंप सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी इसके झटके महसूस किए गए। कोलकाता में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई, जबकि बांग्लादेश में इसकी तीव्रता 5.5 रिकॉर्ड की गई है। प्रारंभिक तौर पर भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना क्षेत्र में होने की बात सामने आ रही है।

पश्चिम बंगाल में नदिया, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा सुंदरबन समेत कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भूकंप के बाद कुछ समय तक लोगों में भय का माहौल बना रहा और कई इलाकों में लोग एहतियातन खुले स्थानों पर खड़े नजर आए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031