Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर: पुरानी रंजिश में मारपीट में दो युवक लहूलुहान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार देर रात हिंसक झड़प की घटना सामने आई, जहां चापड़ से किए गए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान टिंकू सिंह और उसके एक साथी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक संभल नहीं सके और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों को उठाकर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की स्थिति पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते हमले को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031