Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू: महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से 20 बच्चे बीमार, प्रशासन में हड़कंप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत द्वारिका पंचायत के रघुआखाड़ गांव में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद 20 बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बीमार बच्चों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल सभी प्रभावित बच्चों का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर रघुआखाड़ गांव में मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें द्वारिका गांव के यादव टोला, जमुआटांड़ सहित आसपास के कई टोलों के लोग शामिल हुए थे। मेले में पहुंचे बच्चों ने गोलगप्पा खाया था। इसके बाद रविवार रात से ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और सोमवार सुबह तक कई बच्चों में गंभीर लक्षण दिखाई देने लगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और बीमार बच्चों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज शुरू किया गया। प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है।

द्वारिका निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने भी मेले में गोलगप्पा खाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उनका बेटा फिलहाल स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पांकी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस गांव भेजी गई थी। वहीं जिले के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में करीब 100 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 20 बच्चे बीमार पाए गए। सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर गांव में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने तथा मेले या सार्वजनिक स्थानों पर खाने-पीने में सावधानी बरतने की अपील की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इधर, बच्चों के बीमार पड़ने की सूचना मिलने के बाद पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि सह नीलाम्बर पितांबरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता ने पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बच्चों को स्थिति की जानकारी ली। मौके पर समाजसेवी सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह भी मौजूद थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031