नेपाल के प्रतिनिधि सभा चुनाव में झापा–5 सीट हॉटस्पॉट, केपी शर्मा ओली को बालेन शाह से कड़ी टक्कर

Share

काठमांडू। नेपाल के प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव में झापा–5 सीट सबसे अधिक चर्चा में है। यह पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की परम्परागत सीट हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

नामांकन के बाद शाह देश में रोड शो कर रहे हैं। पिछले चुनाव में देशभर में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा और रोड शो करने वाले ओली इस बार नामांकन के बाद से सिर्फ अपने क्षेत्र में ही घिर कर रह गए हैं। ओली आम मतदाओं के घर-घर जाकर प्रचार करने में व्यस्त हैं।

इन दोनों नेताओं को ‘जेन-जी’ आंदोलन के बाद बदली हुई राजनीति में एक-दूसरे के विपरीत ध्रुव पर देखा जा रहा है। ‘जेन-जी’ आंदोलन के दबाव में ही उस समय नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष रहे ओली को प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा था। वहीं, उसी ‘जेन-जी’ आंदोलन के प्रमुख नेताओं में बालेन शाह को भी गिना जाता है।

झापा–5 का नाम आते ही आम तौर पर लोगों के मन में ओली का ही चुनावी क्षेत्र होने की छवि उभरती है। ओली के मुकाबले मैदान में उतरे काठमांडू के निवर्तमान मेयर बालेन शाह की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इस बार झापा–5 के चुनाव परिणाम का अनुमान लगाना कठिन हो गया है।

संविधान सभा चुनाव 2008 को छोड़ दें तो ओली लगातार इसी क्षेत्र से निर्वाचित होते आए हैं। महानगर के मेयर पद से इस्तीफा देकर रास्वपा के साथ एकता करने के बाद बालेन शाह की लोकप्रियता और बढ़ी है। देशव्यापी दौरों के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनके प्रति भारी ‘क्रेज’ देखा गया है।

एमाले झापा–5 के चुनावी कमांडर एवं पार्टी के केंद्रीय सदस्य देवेंद्र दाहाल के अनुसार, ओली अभी कुछ दिन और झापा में ही रहेंगे। इस अवधि में दमक क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों में घर घर जाने कार्यक्रम तय किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र के 29 वार्डों के प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाताओं से चुनाव में भाग लेने और नेकपा (एमाले) के उम्मीदवार ओली को विजयी बनाने की अपील की जा रही है। 2022 के चुनाव में झापा–5 में कुल 1,54,289 मतदाता थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 1,63,379 हो गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31