प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और गृहमंत्री ने देशवासियों को ‘महाशिवरात्रि’ और ‘हेराथ पोश्ते’ त्योहार की दी शुभकामनाएं

Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को ‘महाशिवरात्रि’ और कश्मीरी पंडित समुदाय की समृद्ध परंपराओं को दर्शाने वाले पवित्र त्योहार ‘हेराथ पोश्ते’ की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।”

‘हेराथ पोश्ते’ के अवसर पर सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारे कश्मीरी पंडित समुदाय की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। यह उत्सव सफलता के नए रास्ते खोले और हर घर को आनंद एवम संतोष से भर दे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने रविवार को देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर कहा, “महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहे।”

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि काशी से रामेश्वरम् तक, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व भारत की अखंड और शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। महादेव और माता पार्वती की कृपा से हम सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो यही मंगलकामना है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पावन अवसर पर मैं कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होने जा रहा हूं। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटनमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह केवल व्रत, उपवास या पूजन की रात नहीं, यह आत्मा का शिवत्व से साक्षात्कार करने का अवसर है। यह अंतर्मन की अशुद्धियों को त्यागकर तप, त्याग और सत्य के पथ पर अग्रसर होने का संकल्प है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31