भक्ति और उल्लास का संगम: पहाड़ी बाबा के हल्दी-मेहंदी समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share

रांची। महादेव के पावन विवाह उत्सव के अंतर्गत बुधवार पहाड़ी मंदिर के मुख्य मंदिर प्रांगण में पहाड़ी बाबा का भव्य हल्दी-मेहंदी एवं संगीत समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर द्वारा पूरे सनातन विधि-विधान के साथ किया गया।

इस अवसर पर 21 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में विधिवत हल्दी कूटी, वहीं 108 दीपों का प्रज्वलन, गंगाजल से महादेव का स्नान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव को हल्दी अर्पित की गई। पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन महादेव की भव्य शिव बारात से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया, जिससे पूरे शहर में शिव विवाह उत्सव का वातावरण बन सके।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, रजनीश सिंह भोलू, शुभाशीष चटर्जी, उपाध्यक्ष स्वपना चटर्जी, मीरा गुप्ता, प्रियंका सिंह जिया, प्रिया सिन्हा, किरण प्रसाद, क्षाया वर्मा, कंचन लता, प्रवक्ता बादल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31