पलामू निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जुगल किशोर ने नाम वापस लिया, झामुमो समर्थित उम्मीदवार पूनम सिंह को मिला समर्थन

Share

पलामू। रामनवमी कमिटी मेदिनीनगर के अध्यक्ष जुगल किशोर ने नगर निगम चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। शारीरिक रूप से फिट नहीं रहने और झामुमो आलाकमान के निर्देश पर उन्होंने यह निर्णय लिया। बुधवार को नावाटोली स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्‍होंने औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने इस चुनाव में झामुमो समर्थित उम्मीदवार पूनम सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

जुगल किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वे उसके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे और आने वाले चुनाव में पूनम सिंह के समर्थन में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने जुगल किशोर के इस निर्णय को समर्पण का प्रतीक बताते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि जुगल किशोर का यह कदम पार्टी और संगठन के लिए प्रेरणादायी है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

महापौर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह ने पार्टी नेतृत्व और जुगल किशोर से मिले समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने और मेदिनीनगर के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगी।

मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, रामनाथ चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930