नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में केरल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस विरोध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद शामिल हुए। सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसदों ने आरोप लगाया कि बजट राज्य के साथ भेदभाव वाला है और उसकी मुख्य मांगों को पूरा करने में नाकाम रहा है।
- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
इन सांसदों ने बजट को “केरल विरोधी बजट” करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आवंटन और नीतिगत प्राथमिकताओं में विशेषकर केरल और तमिलनाडु की अनदेखी की है। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर इस तथ्य को नजरअंदाज़ किया कि केरल भी भारत के नक्शे का हिस्सा है।
Post Views: 78






