पलामू कॉलेज फायरिंग केस में कार्रवाई तेज, पांच आरोपी गिरफ्तार

Share

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब विवाद और कॉलेज कैंपस में हुई फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन कर दिया है। इन मामलों में शामिल कुल पांच आरो‍पितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 18 जनवरी को कजरात नावाडीह में अवैध शराब कारोबार को लेकर दो गुटों में मारपीट और हवाई फायरिंग हुई थी। वहीं 20 जनवरी को एके सिंह कॉलेज, जपला परिसर में परीक्षा के दौरान छात्रों के बीच विवाद में मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना सामने आई थी।

दोनों मामलों की जांच के लिए हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की। एक आरोपित की निशानदेही पर एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

इस संबंध में एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुरी डिहरी के रोशन कुमार सिंह, कजरात नावाडीह के सत्यम कुमार सिंह, मंझौली के लड्डू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह, बिशुनपुर के दीपक कुमार सिंह और कुरमीपुर के चीकू उर्फ विकास कुमार सिंह शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930