आतंकी कनेक्शन की जांच तेज, फैजान से पूछताछ के लिए यूपी एटीएस अहमदाबाद रवाना

Share

लखनऊ। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आतंकी फैजान को गुजरात के नवसारी से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए थे। वह उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है।

शुरुआती जांच में उस पर आतंक फैलाने के इरादे से हथियार जुटाने का आरोप है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश एटीएस भी सक्रिय हो गई है और उसके उत्तर प्रदेश में कनेक्शन और करीबियों के बारे में फैजान से पूछताछ के लिए अहमदाबाद रवाना हो गई है।

गुजरात एटीएस के मुताबिक, वह अक्सा मस्जिद के पास रहकर नवसारी में दर्जी का काम करता था। मंगलवार को गुजरात एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया था।उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की गई तो चैट में जैश ए मोहम्मद के प्रोपेगेंडा वीडियो, कट्टर भाषण और फरहतुल्लाह घोरी जैसे आतंकियों के वीडियो मिले। अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी मिली हैं। उसके मोबाइल से देश विरोधी तस्वीरें और कुछ अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

गुजरात एटीएस और जांच एजेंसी दावा कर रही हैं कि पूछताछ में आरोपित फैजान ने कबूल किया कि वह छह-सात महीनों से अबू बकर के संपर्क में था। तीन महीने पहले वह एक ग्रुप में शामिल हुआ था। हथियार उसने छह महीने पहले उत्तर प्रदेश में किसी से खरीदे थे। उसका मकसद टारगेटेड हत्याएं कर आतंक फैलाना था।

पूछताछ के दौरान आतंकी साजिश से जुड़े कुछ अहम इनपुट मिले हैं। उसके आधार पर जांच एजेंसी पूछताछ कर रही हैं। यूपी एटीएस रामपुर में भी उसके करीबियों और ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930