दो नाबालिगों से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गिरिडीह पुलिस जांच में जुटी

Share

गिरिडीह। जिले के पीरटांड थाना इलाके में एक ही गांव की दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

मामला सामूहिक दुष्कर्म का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जतरा मेला लगा था। दोनो लड़किया परिजनों के साथ मेला गई थी । इसी बीच देर रात परिजनों से बिछड़ने के बाद दोनों लड़कियां अपने ही परिचित युवक के साथ वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पांच – छह युवकों ने इन्हें घेर कर साथी दोनों युवक की पिटाई कर भगा दिया । इसके बाद खेत की तरफ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । घटना की जानकारी परिजनों ने हरलाडीह ओपी पुलिस को दी।

ओपी पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दी। एसपी डॉ बिमल कुमार के ने मामलेक गंभीरता को देखते हुए डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार गये और महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चियों से पूरी घटना की जानकारी ली । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिन युवक को पीटा गया था उससे भी पुलिस ने पूछताछ की । इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि मामला गंभीर है। कई पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031