Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कमजोरी के बाद रिकवर करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई । सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला, वहीं निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की । बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल में कमजोरी आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे दोनों सूचकांक रिकवर करके हरे निशान में पहुंच गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती पहले घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 4.59 प्रतिशत से लेकर 2.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, मारुति सुजुकी और सिप्ला के शेयर 3.86 प्रतिशत से लेकर 1.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,745 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,369 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,376 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 100.91 अंक की कमजोरी के साथ 81,436.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक लगभग 450 अंक टूट कर 81,088.59 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि पहले 15 मिनट के बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की चाल में तेजी आने लगी। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 81,844.75 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 172.03 अंक की तेजी के साथ 81,709.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 14.70 अंक की मामूली मजबूती के साथ 25,063.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही ये सूचकांक 100 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 24,932.55 अंक के स्तर तक आ गया। लगभग 15 मिनट तक बाजार में कमजोरी का रुख बना रहा। इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे इस सूचकांक ने रिकवरी शुरू कर दी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 74.85 अंक की बढ़त के साथ 25,123.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताहके आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 769.67 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,537.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 241.25 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,048.65 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930