Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

2027 मिशन पर भाजपा, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मथुरा/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक दिवसीय दौरे पर रविवार को मथुरा पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष का स्वागत ​किया।

वृन्दावन में आयोजित एक अभिनन्दन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के चुनाव के लिए कमर कसने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए अपने बूथ का मजबूत करें। चुनाव में इस देश को बांटने और कांटने में विश्वास करने वाली ताकतों से लड़ना होगा। पहले बंदूक की नोंक पर उत्तर प्रदेश की सरकार चलती थी आज वोट के बल पर सरकार चल रही है। युवाओं को राजनीति में आगे आने का आहवान करते हुए नवीन ने कहा कि युवा सकारात्मक राजनीति में आगे बढ़कर काम करें। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमें भी कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूपी में जिस तरह विकास का काम हो रहा है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। आज अयोध्या से लेकर काशी, मथुरा तक जिस प्रकार से आप सांस्कृतिक विरासत को आप आगे बढ़ा रहे हैं, निश्चितरूप से भारत का एक-एक सनातनी गर्व करता है। आज उत्तर प्रदेश देश का उत्तम प्रदेश बनकर उभरा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में काफी संघर्ष किया है। पहले बीमारू राज्यों में यूपी और बिहार का नाम लिया जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य विकसित राज्य बनकर उभर रहा है और आज उत्तर प्रदेश उसका नेतृत्व कर रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि जिस राज्य में अयोध्या से लेकर काशी और मथुरा नगरी में सांस्कृतिक विकास को वे आगे बढ़ा रहे हैं। केवल सांस्कृतिक विरासत को ही नहीं आप ने यूपी में विकास के कार्य को आगे बढ़ाया है। सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जड़ों को मजबूत किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि किस प्रकार से स्वच्छता का अभियान एक— एक गांव में चल रहा है। 2014 में शुरू हुआ यह अभियान आज जनमानस के व्यवहार का विषय बन गया है। ये स्वच्छता क्रांति पीएम नरेन्द्र मोदी की देन है। आज भारत स्वच्छता के लिए जाना जाता है, विकास के लिए जाना जाता है। मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक को विकास से जोड़ने का काम किया। स्वच्छता क्रान्ति से भारत का आम जनमानस जुड़ रहा है। भारत स्वच्छता के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। मोदी ने हमेशा विकास की योजनाओं से अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का काम किया। महिलाओं,किसानों युवाओं की चिंता की है।

युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं नितिन नवीन: याेगी इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नितिन नवीन युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं। मथुरा वृन्दावन के कण-कण में राधा रानी का अंश आज भी श्रद्धालु ढ़ूंढता है। अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मभूमि इसी मथुरा जनपद में पड़ती है। ब्रजभूमि भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत के साथ ही विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। अब उत्तर प्रदेश ​बीमारू राज्य नहीं है। भारत की अर्थव्यवस्था का संबल बन रहा उत्तर प्रदेश।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदिर, वृंदावन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व पाटी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात के 130वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप चौधरी, मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण चौधरी, अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष निर्मल पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष राजू यादव उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930