वृंदावन पहुंचे नितिन नवीन, सीएम योगी संग बांके बिहारी के किए दर्शन

Share

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को बांके बिहारी की चौखट पर हाजिरी लगाई। दोनों नेताओं ने आराध्य के चरणों में शीश झुकाकर विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश कीे ‘ब्रज भूमि’ पहुंचे नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आध्यात्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर ठाकुरजी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने ठाकुरजी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद मंदिर सेवायतों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी साथ रहे। इनके साथ गए योगी के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय आदि ने भी बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

विधायक के घर पहुंचकर जताया शोक

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जिले के मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी के आवास पर पहुंचे। विधायक चाैधरी की मां का हाल में ही निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी व भाजपा अध्यक्ष नवीन ने विधायक की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930