राजधानी रांची के बरियातू में अचानक भड़की आग, इलाके में मचा हड़कंप

Share

रांची: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के बड़गांई में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब फायरिंग रेंज के पास के पहाड़ से अचानक काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखा। धुएं का गुबार इतना बड़ा था कि लोगों में भागदौड़ से मच गई। डर के मारे कई लोग अपने घरों से बाहर निकल गये।

आसपास के इलाके में मची अफरातफरी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फायरिंग रेंज के भीतर रखे टायरों में अचानक आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हालांकि यह आग लगी या फिर लगाई गई इसका पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

टायरों की आग से आसमान में धुएं का गुबार

सेना या प्रशासन की ओर से भी फिलहाल कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। आग लगते ही पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया। टायर में लगे आग ने देखते ही देखते काले धुंए का बड़ा गुबार छोड़ते हुए विकराल रुप ले लिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने तक अगिनिशामन विभाग की गाड़ी फिलहाल नहीं पहुंच पाई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930