Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन पलटा, झाड़ग्राम के लाल समिरण सिंह वीरगति को प्राप्त

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

झाड़ग्राम। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के जवान समीरन सिंह पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के रगड़ा क्षेत्र के निवासी थे। इस दुखद समाचार के मिलते ही पूरे इलाके में शोक की छाया फैल गई है। बलिदानी समीरन सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

परिजनों के अनुसार, समीरन सिंह हाल ही में अपने गांव में नया घर बनवा रहे थे। शनिवार को छुट्टी लेकर घर आने की उनकी योजना थी, ताकि नए घर का काम देख सकें। माता-पिता बेटे के घर लौटने की आस में दरवाजे की ओर निहारते रहे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बेटे की जगह अब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव लौटेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ही बलिदानी समीरन सिंह का पार्थिव शरीर गांव लाए जाने की योजना थी, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान से शव भेजना संभव नहीं हो सका।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर भदेरवाह-चंबा मार्ग पर सेना का एक वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया गया कि वाहन सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के अनुसार, वाहन में कुल 21 जवान सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को हवाई मार्ग से उधमपुर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलिदानी समीरन सिंह की बलिदान से पूरे झाड़ग्राम जिले में शोक का वातावरण है। लोग नम आंखों से इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031