Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर दिया बड़ा बयान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ में कहा कि मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय परिसर सरधना में विभिन्न प्रकार के दर्जनभर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई अगले सत्र से शुरु हो जाएगी। इतना ही नहीं राज्य सरकार प्रत्येक ​कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स कालेज खोलने की तैयारी में है और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निजी खेल अकादमियों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ के सरधना स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विश्वविद्यालय से जुडे़ दिशा निर्देश दिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बाद में पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को अधिक मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश में विधायक खेल, ग्राम लीग समेत कई खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से नयी खेल संस्कृति विकसित की जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना में प्रथम खेल राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। मेरठ क्रांति की धरा है और आजादी की लड़ाई में मेरठ ने नेतृत्व किया है। खेल सामग्री के निर्माण मेरठ का एक जिला एक उत्पाद है और यहां की खेल प्रतिभा को देखते हुए यह स्वाभाविक भी है। उन्होंने कहा कि प​श्चिमी उत्तर प्रदेश के युवक युवतियों की खेल में रुचि है और बड़ी संख्या मेडल जीत कर लाते हैं। यहां विश्वविद्यालय बनने से खेल को और बढ़ावा मिलेगा।

प्रत्येक कमिश्नरी में खुलेगा स्पोर्टस कालेज

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक में एक मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर एक स्टेडियम बनाया जा रहा है। राज्य सरकार की योजना है कि प्रत्येक कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स कॉलेज बने और इस दिशा में काम शुरु हो गया है। मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को केंद्र बिंदु मानकर प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

नए सत्र में खेल विश्वविद्यालय परिसर में चलेंगी कक्षाएं

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि अगस्त 2025 से खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं सरदार पटेल कृषि विश्वव़िद्यालय मेरठ में संचालित की जा रही हैं, लेकिन नए सत्र से इसी खेल परिसर में पढ़ाई होगी। डिग्री व डिप्लोमा समेत विभिन्न प्रकार के दर्जनभर कोर्स संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि फैकल्टी में अच्छे खिलाडियों को प्राथमिकता दी जाय और कोच भी रखे जायं।

खेल विवि के लिए दूसरे चरण में दाे साै करोड़ रुपये आवंटित

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय के लिए प्रथम चरण 230 करोड़ के कार्य मार्च 2026 तक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे चरण के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन निर्माण कार्यों को मई 2026 में पूरा किया जाना है। 90 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय को दस एकड़ जमीन और दी जा रही है। इस प्रकार यह विश्वविद्यालय परिसर 100 एकड़ भूमि का हो जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930